भारत में अगर चाय की बात करें तो बेहद कम लोग ही मिलेंगे जो नहीं पीते होंगे। चाय का सेवन करने वालों में भारत सबसे टॉप पर दिखाई देगा। सर्दियों के मौसम में चाय की प्याली ना दिखे तो बेहद हैरानी वाली ही बात होगी। विंटर सीजन में चाय पीने के कई फायदे है। इससे ठंड से बचाव रहता है क्यों कि चाय शरीर को गर्मी प्रदान करती है।
लेकिन भारत में तो गर्मियों से भी इससे परहेज़ नहीं किया जाता। दिन में कई कप पी लिए जाते है। बहुत सारे परिवारों को दिनचर्या ही चाय से शुरू होती है। लेकिन अधिक मात्र में चाय के फायदे सेवन से फायदे के साथ – साथ कई तरह के नुकसान भी शरीर को झेलने पड़ सकते हैं।
– चाय शरीर की सुस्ती को दूरकर स्फूर्ति से भर देती है। असमय निद्रा से छुटकारा दिलाने के लिए चाय सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं।
– लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकों परेशानी में डाल सकता है।
– चाय रोजाना दो कप ही पीनी चाहिए इससे अधिक मात्रा में पीने से शरीर को नुक्सान होने लगता है।
– दो से अधिक कप चाय पीने से पेट में एसिड की समस्या बढ़ने लगती है।
– चाय में टेनिन की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे शरीर के इम्यून सिस्टम पर फर्क पड़ता है।
– डायबिटीज के रोगियों के लिए चाय का सेवन करना बहुत ही ख़तरनाक हो सकता है। इससे उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है।
– हालांकि चाय में लौंग, तुलसी, अजवाइन आदि डाल कर पीने से शरीर में गर्मी आती है और ठंड से बचाव होता है लेकिन इसका भी अधिक मात्रा में सेवन करने का नुक्सान आपके शरीर को खराब कर सकता है।
– चाय के रोजाना 3-5 कप या इससे अधिक सेवन करने से आपको स्किन संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। शरीर में गर्मी पड़ने की वजह से आपने मुंहासे, पिंपल्स दाग – धब्बे आदि आपके चेहरे को खराब कर सकते है।