मुंह से दुर्गंध आना बेहद शर्मिंदा करने वाली बात है। हालांकि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। कई बार दांतो के खराब होने के अलावा मसूड़ों के कमजोर होने से भी मुंह से दुर्गंध आती है। मुंह से दुर्गंध दूर करने के उपाय आपको आपकी किचन में ही आसानी से मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल रोजाना करने से मुंह की दुर्गंध जैसी समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 गुण जिसके कारण आप हमेशा फ्रेश महसूस करेंगे।
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी टेस्टी होने के साथ-साथ कई गुणों से भरपूर है। इसका इस्तेमाल दांत सफेद करने के लिए भी किया जाता है। स्ट्रॉबेरी को अपने दांतो में गिरने से दांतो का पीलापन हमेशा के लिए भाग जाता है। ऐसे में मुंह की दुर्गंध भगाने के लिए स्ट्रौबरी बहुत ही फायदेमंद है।
सौंफ
सौंफ का इस्तेमाल हमेशा ही खाने के बाद किया जाता है। हालांकि इसको माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी खाया जा सकता है ताकि आपकी मुंह की दुर्गंध से झट से छुटकारा पाया जा सके।
दातुन
दातुन का प्रयोग करने से दांतों की जड़े तो मजबूत होती हैं इसी के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है। हफ्ते में दो बार दातुन करने से दांत में जमा पीलापन भी दूर होता है। हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि दातुन गर्म होती है जिसके कारण रोजाना इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
खीरा
खीरे का इस्तेमाल भोजन के दौरान सलाद के रूप में किया जाता है। अगर खाना खाते समय या उसके बाद आपको मुंह से दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो खीरा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। 2-3 खीरे के टुकड़े खाने से मुंह की सारी दुर्गंध दूर हो जाती है।